Sunday 3 December 2017

Girija Kumar Mathur


गिरिजाकुमार माथुर
जन्म - 22 अगस्त, 1919
जन्म भूमि - गुना ज़िला, मध्य प्रदेश
मृत्यु - 10 जनवरी, 1994
मृत्यु स्थान - नई दिल्ली

जन्म

गिरिजा कुमार माथुर का जन्म 
22 अगस्त, 1919 को ग्वालियर जिले के अशोक नगर कस्बे में हुआ। वे एक कवि, नाटककार और समालोचक के रूप में जाने जाते हैं। उनके पिता देवीचरण माथुर स्कूल अध्यापक थे तथा साहित्य एवं संगीत के शौकीन थे। वे कविता भी लिखा करते थे। सितार बजाने में प्रवीण थे। माता लक्ष्मीदेवी मालवा की रहने वाली थीं और शिक्षित थीं।

शिक्षा

 गिरिजाकुमार की प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई। उनके पिता ने घर ही अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल आदि पढाया। स्थानीय कॉलेज से इण्टरमीडिएट करने के बाद 1936 में स्नातक उपाधि के लिए ग्वालियरचले गये। 1938 में उन्होंने बी.ए. किया, 1949 में उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में एम.ए. किया तथा वकालत की परीक्षा भी पास की।

साहित्यिक परिचय

गिरिजाकुमार की काव्यात्मक शुरुआत 1934 में ब्रजभाषा के परम्परागत कवित्त-सवैया लेखन से हुई। वे विद्रोही काव्य परम्परा के रचनाकार माखनलाल चतुर्वेदी, बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' आदि की रचनाओं से अत्यधिक प्रभावित हुए और 1941 में प्रकाशित अपने प्रथम काव्य संग्रह 'मंजीर' की भूमिका उन्होंने सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' से लिखवायी। उनकी रचना का प्रारम्भ द्वितीय विश्वयुद्ध की घटनाओं से उत्पन्न प्रतिक्रियाओं से युक्त है तथा भारत में चल रहे राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन से प्रभावित है। सन 1943 में अज्ञेय द्वारा सम्पादित एवं प्रकाशित 'तारसप्तक' के सात कवियों में से एक कवि गिरिजाकुमार भी हैं। यहाँ उनकी रचनाओं में प्रयोगशीलता देखी जा सकती है। कविता के अतिरिक्त वे एकांकी नाटक, आलोचना, गीति-काव्य तथा शास्त्रीय विषयों पर भी लिखते रहे हैं।

कृतियाँ

मंजीर, नाश और निर्माण, धूप के धान, जनम कैद, मुझे और अभी कहना है, शिलापंख चमकीले, जो बंध नहीं सका, मैं वक्त के हूँ सामने, भीतरी नदी की यात्रा, छाया मत छूना मन

मृत्यु

10 जनवरी, 1994 को नई दिल्ली में गिरिजाकुमार माथुर का निधन हुआ।


Share this

0 Comment to "Girija Kumar Mathur"

Post a Comment