Wednesday 17 January 2018

Photo shop-7.0 (Tools)

Tools के बारे में विस्तृत जानकारी

Marquee tool(M)- इस Tool के अन्दर कई प्रकार के marquee tool होते है!आप इनमे से कोई भी चुनकर file के भाग को select करके अपनी इच्छानुसार move, delete, copy, cut, transfer to other file कर सकते है! marquee tools चार प्रकार के होते है -Rectangutar marquee tool, Elliptical marquee tool, single row marquee tool & single column marquee tools.

Lasso tool(L)-इस tool की सहायता से आप इच्छानुसार file को select करके दूसरी जगह move कर सकते है Lasso tool तीन प्रकार के होते है-Lasso tool, polygonal lasso tool & magnetic lasso tool.

Crop tool©-
इस tool को चुनकर आप अपनी file की wide, height, resolution, pixels/inch आदि को change कर सकते है!

Patch tool and healing brush tool(J)- इन tools की सहायता से आप अपनी file के अन्दर अनिच्छत भाग (दाग, धब्बे, निशान)को खत्म कर सकते है!

Stamp tool(S)- इस tool की सहायता से आप photo file के अन्दर photo का selected colour का प्रयोग करके stamp कर सकते है यह Alt के साथ प्रयोग करके इच्छानुसार colour को pick कर लेता है तथा आप उसको stamp कर सकते है यह tool दो प्रकार का होता है-clone stamp tool & pattern stamp tool.

Eraser tool(E)- इन tool की सहायता से आप file के अनिच्छत भाग को erase कर सकते है तथा selected portion को भी erase कर सकते है यह tool तीन प्रकार से प्रयोग किया जाता है-eraser tool, back ground eraser tool, magic eraser tool.

Move tool(M)- इस tool की सहायता से आप selected portion को move कर सकते है इससे आप selected portion को दूसरी file में भी ले जा सकते है!

Magic wand tool(W)- इस tool की सहायता से आप file के किसी भी portion को select करके उसको delete, coloured, move, Erase आदि कर सकते है!

Slice tool(K)- इस tool की सहायता से आप file के ऊपर निशान लगाकर उसको इच्छानुसार प्रयोग कर सकते है!

Brush tool and pencil tool (B)- इन tools को आप चुनकर इच्छित colour लेकर प्रयोग कर सकते है!

History brush tool (H)- इस tool पर click करने से आप file के अन्दर किये गये change को खत्म करके उसको पहले वाले रूप में ला सकते है!

Paint bucket tool (G)- इस tool पर click करके आप selected area में colour भर सकते है!

Dodge, burn, spongue tool (O)- इन tool की सहायता से आप बाल व आँखों का रंग तेज, हल्का कर सकते है!

Type mask tool(T)- इस tool का प्रयोग photo के अन्दर text लिखने के लिए किया जाता है!आप इसको चुनकर text का size, colour, style आदि भी change कर सकते है यह tool कई प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है! Horizontal type tool, vertical type tool, Horizontal type mask tool & vertical type mask tool.

Shapes tool (U)- इन tools का प्रयोग file के अन्दर विभिन्न प्रकार की आक्रति बनाने के लिए किया जाता है! ये tools भिन्न लिखित प्रकार के होते है-rectangle tool, rounded rectangle tool & custom shape tool.

Blur, sharpen, smudge tool (R)- इन tool का प्रयोग selected area में colour matching, style matching आदि के लिए किया जाता है!

Selection tool (A)- इस tool का प्रयोग file के अन्दर बनाये गये विभिन्न style, shapes आदि को select करके move करने के लिए किया जाता है! यह tool दो प्रकार से कार्य करता है  path selection tool & Direct selection tool.

Pen tool (P)- इसका प्रयोग file को विभिन्न प्रकार से चुनने के लिए कर सकते है! आप अपनी इच्छानुसार file के अन्दर निशान लगाकर उसको delete, move, cut, copy, कर सकते है यह tool कई प्रकार से कार्य करता है- pen tool, free from pen tool, Add anchor point tool, delete anchor point tool & convert point tool

Notes tool (N)- इस tool पर click करके आप text area में notes को add कर सकते है!

Hand tool (H)- इस tool की सहायता से आप file को ऊपर-निचे और बाये-दाये drag कर सकते है!

Colour sampler and eye dropper tool (I)- इन tool की सहायता से आप colour का sample ले सकते है तथा उसको drop भी कर सकते है!

Zoom tool (Z)- इस tool की सहायता से आप file को zoom in और zoom out कर सकते है!

Back ground or foreground colour- इसके ऊपर click करने से आप background or foreground colour को set कर सकते है तथा आप अपनी इच्छानुसार colour का चुनाव करके प्रयोग कर सकते है!

Standard and quick mask mode (Q)- इन के द्वारा आप अपनी file, photo को standard और Quick mask mode में देख सकते है!

Screen mode (F)- इस के द्वारा आप अपनी file के लिए standard, full screen with menu bar mode full screen mode चुन सकते है!

Jump to image ready- इसके द्वारा आप अपनी file को Adobe photo shop से Adobe image ready program में ले जा सकते है!


Share this

0 Comment to "Photo shop-7.0 (Tools)"

Post a Comment