Friday 19 January 2018

Pratibha Devi Singh Patil


प्रतिभा देवीसिंह शेखावत
जन्म - 19 दिसम्बर 1934
जन्मस्थान - नाडेगाव, जि .बोदवड, महाराष्ट्र
पिता - नारायण राव पाटिल

प्रारंभिक जीवन

श्रीमति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (Pratibha Patil) का जन्म 19 दिसम्बर 1934 को महाराष्ट्र के नन्दगांव जिले में हुआ था उन्होंने अपनी आरम्भिक शिक्षा आर.आर.स्कूल , जलगांव एवं स्नातकोत्तर की डिग्री राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषयों में मूलजी जेठ कॉलेज से प्राप्त कीतत्पश्चात उन्होंने राजकीय कॉलेज , बम्बई से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की श्रीमति पाटिल कॉलेज जीवन में खेलकूद प्रतियोगिताओ में सक्रिय भागीदारी निभाती थी स्नातकोत्तर एवं विधि स्नातक अध्ययन के दौरान भी उन्होंने अनेक सम्मानजनक पदक प्राप्त किये

राजनीतिक करियर


प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 27 साल की उम्र में राजनीतिक करियर की शुरूआत की और वर्ष 1962 के बाद से चुनाव लड़ा, उसमें उन्होंने जीत हासिल की है। वर्ष 1962 से 1985 तक, वह महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रही थीं और इसी अवधि के दौरान उन्हें शिक्षा, शहरी विकास और आवास, पर्यटन, जन स्वास्थ्य और समाज कल्याण, संसदीय कार्य, सांस्कृतिक मामलों आदि जैसे कई विभागों के मंत्री के रूप में चुना गया था। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को विभिन्न मुख्यमंत्रियों के मंत्रालय में कैबिनेट रैंक के उपमंत्री के लिए पदोन्नत किया गया।
वर्ष 1967 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल पहली बार शिक्षा के लिए उप मंत्री बनी। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल विधानसभा के लिए जलगांव या एदलाबाद निर्वाचन क्षेत्र से पुन: निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 1985 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया और वर्ष 1988 में उन्हें एमपीसीसी प्रमुख (चीफ) के पद पर नियुक्त किया गया, इस पद पर प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने केवल दो वर्षों तक कार्य किया और वर्ष 1991 में उन्हें लोक सभा के लिए निर्वाचित किया गया। वर्ष 1991 से 1996 तक, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल अमरावती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य थी। 8 नवम्बर 2004 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को राजस्थान के 24वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया और 2007 तक उस कार्यकाल को संभालने वाली वह पहली महिला बनी।
वर्ष 2007 में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा और तीन लाख से अधिक वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को हराने के बाद एक विशिष्ट बढ़त के साथ जीत हासिल की।
25 जुलाई 2007 को प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण की और भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने का पदभार संभाला। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 25 जुलाई 2012 तक इस पद पर कार्यरत रहीं और उसके बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद की गद्दी को संभाला।

Share this

0 Comment to "Pratibha Devi Singh Patil"

Post a Comment