Thursday 11 January 2018

History of Computer

कंप्यूटर का इतिहास (History of Computer)


 अबेकस (Abacus)

आविष्कारक – ली काई चेन (चीन)

समय – 16 वी शताब्दी

अबेकस लकड़ी का एक आयताकार ढांचा होता था, जिसके अंदर तारो का एक फ्रेम लगा होता था| क्षैतिज तारो में गोलाकार मोतियों के द्वारा गणना कि जाती थी |

इसका प्रयोग जोड़ने घटाने व वर्गमूल निकालने के लिए किया जाता था|


 नेपियर्स बोन्स (Napier’s Bones)

आविष्कारक – जॉन नेपियर(स्काटलेंड)

समय – 1617

इसमें आयताकार पट्टियाँ होती थी, जिन पर 0 से 9 तक के पहाड़े इस प्रकार लिखे होते थे, कि एक पट्टी के दहाई के अंक दूसरी पट्टी के इकाई के अंक के पास आ जाते थे |

इससे गुणा अत्यंत शीघ्रतापूर्वक कि जा सकती थी |



स्लाइड रुल (Slide Rule)

आविष्कारक – विलियम ऑटरेड(जर्मनी)

समय – 1620

इसमें दो विशेष प्रकार कि चिन्हित पट्टीयां  होती थी, जिन्हें बराबर में रखकर आगे पीछे करके लघुगणक कि क्रिया होती थी


पास्कलाइन (Pascaline) 

आविष्कारक – ब्लेज पास्कल (फ़्रांस)

समय – 1642

यह प्रथम मकैनिकल एडिंग मचिन थी, यह ओडोमीटर और घडी के सिद्धान्त पर कार्य करती थी|

इसका प्रयोग जोड़ने व घटाने के लिए किया जाता था|


 लेबनीज का यांत्रिक कैलकुलेटर

आविष्कारक – गोटफ्रेड वोन लेबनीज (जर्मनी)

समय – 1671

इस मशीन को लेबनीज की रेकोनिंग (Reckoning) मशीन भी कहा जाता है|

यह मशीन जोड़ घटा के साथ गुणा व भाग करने में भी समर्थ थी|



 जेकोडार्स लूम (Jacquard Loom)

आविष्कारक – जोसेफ-मेरी जैकार्ड (फ़्रांस)

समय – 1801

इसका प्रयोग कपडे बुनने के लिए किया जाता था, इसमें बुनाई का डिज़ाइन डालने के लिए छिद्र किये हुए कार्डो का प्रयोग होता था |


 डिफरेंस इंजन (Difference Engine ) 

आविष्कारक – चार्ल्स बैबेज (इंग्लैंड)

समय – 1822

इस मशीन में शाफ़्ट व गैर लगे होते थे, और यह भाप से चलती थी|

इस मशीन कि सहायता से विभिन्न बीजगणितीय फलनो का मान दशमलव के 20 स्थान तक निकला जा सकता था|


एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine) 

आविष्कारक – चार्ल्स बैबेज (इंग्लैंड)

समय – 1833

इस मशीन को आधुनिक कंप्यूटरो का शुरुआती प्रारूप मन जाता है|

यह एक मैकेनिकल मशीन है|

इसका प्रयोग सभी गणितय क्रियाओ को करने के लिए किया जाता था|


 टैबुलेटिंग मशीन (Tabulating Machine) 

आविष्कारक – हर्मन होलेरिथ(अमेरिका)

समय – 1889

इसमें संख्या पढने का कार्य छेद किये हुए कार्डो द्वारा किया जाता था|

वर्ष 1924 में इसका नाम इंटरनेशनल बिजनेस मशीन(IBM) कर दिया गया|

इसका उपयोग 1890 ई. की जनगणना में किया गया था|


मार्क–1(Mark–1) 

आविष्कारक – हावर्ड आइकन (अमेरिका)

समय – 1944

यह विश्व का प्रथम पूर्ण स्वचालित विधुत यांत्रिक गणना यंत्र था|

इसमें इन्टरलोकिंग पैनल के छोटे गियर्स, काउंटर स्विच और नियंत्रण सर्किट होते थे|

भण्डारण के लिए मैग्नेटिक ड्रम का प्रयोग होता था|

 इसका प्रयोग गणनाए करने के लिए किया जाता था| 


एनिएक(ENIAC-Electronic Numerical IntegratorAnd Calculator)

आविष्कारक – जेपी एकर्ट और जॉन मौचली  (अमेरिका)

समय – 1946

इसमें 18000 वैक्यूम टयूब्स लगी थी|

यह पहला डिजिटल कंप्यूटर था|


एडसैक(EDSAC-Electronic Delay  Storage Automatic Calculator) 

आविष्कारक – मौरिस विल्कस(यूके)

समय – 1949

यह पहला प्रोग्राम संगृहीत डिजिटल कंप्यूटर था|

यह मर्करी डीलेय लाइनस, मेमोरी और वैक्यूम ट्यूब का प्रयोग लोजिक के लिए करता था| 


एडवैक(EDVAC-Electronic Discrete  Variable Automatic Calculator) 

आविष्कारक – जॉन वोन न्यूमैन (अमेरिका)

समय – 1950

यह 30 टन बड़ा 150 फिट चौड़ा कंप्यूटर था|

इसका प्रयोग गणनाए करने के लिए किया जाता था|


 यूनिवैक(UNIVAC-Universal Automatic Calculator)


आविष्कारक – जे प्रेस्पर एकर्ट और जॉन मौचली(अमेरिका)

समय – 1951

यह सामान्य उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाने वाला पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर था|

Share this

0 Comment to "History of Computer"

Post a Comment