Thursday 11 January 2018

Computer in various fields

Computer in various fields


कंप्यूटर का प्रयोग विभिन्न छेत्रों में भिन्न-भिन्न प्रकार से हो रहा है :-

(1)Computer in Schools :- स्कुल में कंप्यूटर का प्रयोग बच्चो को पढ़ाने में, पत्र लिखने में, बच्चो की फीस व अध्यापको के वेतन का रिकार्ड रखने में किया जाता है! यह बच्चो के परिणाम का रिकार्ड रखने और तकनीकी शिक्षा देने के लिए भी प्रयोग किया जाता है!

(2)Computer in banks :- बैंको में कंप्यूटर का प्रयोग ग्राहक के जमा/भुगतान के रिकार्ड को नियमित रखने के लिए किया जाता है! यह बड़ी-बड़ी गणना करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है! यह AAATM मशीन को चलाने तथा आनलाइन पैसे को एक स्थान से दुसरे स्थान पर स्थान्तरित करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है! आप कंप्यूटर से इन्टरनेट पर अपने खाते की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है! कंप्यूटर से बैंको में डिमांड ड्राफ्ट और चैक भी बनाये जाते है!

(3)Computer at railway station and airports :- रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डो पर कंप्यूटर का प्रयोग टिकट बुक करने, रेलगाड़ी अथवा वायुयान की जानकारी प्राप्त करने और यातायात पर नियन्त्रण रखने के लिए किया जाता है! कंप्यूटर के माध्यम से आप इंटरनेट पर रेलवे टाइम टेबल और वायुयान टाइम टेबल तथा किराये से सम्बन्धित जानकारी भी प्राप्त कर सकते है!

(4)Computer in hospitals :- अस्पतालों में कंप्यूटर का प्रयोग तरह-तरह की बीमारियों का पता लगाने और उनका इलाज करने के लिए किया जाता है कंप्यूटर का प्रयोग X-रे मशीन, कोमा मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि मशीनों को चलाने और विभिन्न प्रकार के टेस्ट प्रतिपादित करने के लिए किया जाता है! यह मरीजो के रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए किया जाता है!

(5)-Computer at police station :- पुलिस स्टेशनों पर कंप्यूटर का प्रयोग अपराधियों के रिकार्ड को रखने को किया जाता है! इससे अपराधी का हुलिया भी बनाया जा सकता है! यह अपराधी को पकड़ने में भी पुलिस की सहायता करता है!

(6)-Computer in homes :- घरो में कंप्यूटर का प्रयोग बच्चो की बुद्धि का विकास करने, मनोरंजन करने और मासिक खर्च का ब्यौरा रखने के लिए किया जाता है!

(7)-Computer in communication :- दूर संचार विभाग में कंप्यूटर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है! आप इंटरनेट के माध्यम से पुरे संसार में अपने मित्रो और परिवार के सदस्यों के साथ जुड़ सकते हो! आप उनको E-mail  के माध्यम से सुचना भेज सकते हो और उनके साथ प्रतिदिन Chat भी कर सकते हो! कंप्यूटर से आप इंटरनेट के माध्यम से देश-विदेश की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है!

(8)-Computer in film industry :- फिल्म उधोग में कंप्यूटर का प्रयोग संगीत को संयुक्त करने, तरह तरह के प्रभाव का निर्माण करने के लिए किया जाता है! यह कार्टून फिल्म बनाने के लिए भी किया जाता है!

(9)-Computer in design :- डिज़ाइन के छेत्र में कंप्यूटर का प्रयोग बहुत तेज से हो रहा है! कंप्यूटर का प्रयोग Fashion design, Machine design, township plan, House plan, Web design, Cartoon design तथा विभिन्न प्रकार की चीजो के design बनाने के लिए किया जाता है!

(10)-Computer in space technology :- कंप्यूटर का प्रयोग अन्तरिक्ष में उपग्रहों के कार्यो को नियंत्रित करने के लिए तथा अन्तरिक्ष यान को चलाने अन्तरिक्ष में दूरियों की गणना करने के लिए किया जाता है! यह अन्तरिक्ष में अन्तरिक्ष यान के मार्गो को सुनिशिचत करने के लिए लिए भी प्रयोग किया जाता है! कंप्यूटर से विभिन्न प्रकार के अन्तरिक्ष प्रयोग भी प्रतिपादित किये जाते है! इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के उपग्रहों को अन्तरिक्ष में स्थापित करने के लिये भी किया जाता है! कंप्यूटर हमे मोसम से सम्बंधित जानकारिया भी प्रदान करता है!

(11)-Computer at shops :- दुकानों पर कंप्यूटर का प्रयोग बिल बनाने, सामान की लिस्ट तेयार करने, सुरक्षा की द्रष्टि से किया जाता है!अलग-अलग प्रकार की दुकानों में कंप्यूटर का प्रयोग अलग-अलग प्रकार से किया जाता है!

(12)-Computer in business :- व्यापर में कंप्यूटर का प्रयोग बहुत तेजी से हो रहा है! कंप्यूटर की सहायता से आप संसार के चारो ओर के शेयर बाजार के उठते और गिरते बाजार भाव के परिणाम को देख सकते है! आप इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर पर Bombay stock Exchange, Delhi stock Exchange, National stock Exchange के सुचांक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है!आप कंप्यूटर पर मनपसन्द कम्पनी के शेयर खरीदकर निवेश कर सकते है तथा अपनी लाभ हानि को भी देख सकते है!

(13)-Computer in defence :- कंप्यूटर का प्रयोग किसी भी देश की सुरक्षा के लिए किया जाता है! इसके द्वारा आप दुश्मन देश के अस्त्रों-शस्त्रों, परमाणु क्षमता, मिसाईल, रोकेट, सेना बल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है! कंप्यूटर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की मिसाईल, रोकेट, परमाणु बम, गोला बारूद, आदि का निर्माण किया जाता है! कंप्यूटर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की मिसाईलो और परमाणु बम का परिक्षण किया जाता है!

(14)-Computer in printing :- कंप्यूटर छपाई के छेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है! आजकल सभी छपाई का कार्य जैसे-किताबे, पत्रिकाए, अख़बार, विभिन्न प्रकार के कार्ड्स( शादी कार्ड्स, विजिंटिंग कार्ड्स, पम्पलेट, बिलबुक, लैटरपेड आदि) बैनर, बोर्ड्स, आदि कंप्यूटर से ही हो रहा है! कंप्यूटर ने छपाई के छेत्र में एक क्रांति ला दी है!

(15)-Computer in agriculture :- कंप्यूटर क्रषि के छेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है! कंप्यूटर की सहायता से प्रयोगशालाओ में विभिन्न प्रकार के प्रयोग प्रतिपादित किये जाते है! कंप्यूटर से विभिन्न प्रकार के बीज,कीटनाशक, रसायन उर्वरक आदि की खोज की जाती है! कंप्यूटर के प्रयोग से विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों की संकर नस्ले भी तेयार की जाती है! कंप्यूटर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पशु रोगों की खोज की जाती है तथा उनके उपचार हेतु आवश्यक दवाईयो की खोज भी की जाती है! क्रषि के छेत्र में कंप्यूटर द्वारा किये गये प्रयोग के परिणाम कुछ ही सेकेंड्स में मिल जाते है जिनको प्राप्त करने के लिए पहले कई वर्षो का समय लगता था!


Share this

0 Comment to "Computer in various fields"

Post a Comment