Thursday 1 February 2018

Array in C Language

Array एक non-primitive तथा linear डेटा स्ट्रक्चर है जो कि एकसमान(similar) डेटा items का समूह होता है, अर्थात यह सिर्फ एक ही प्रकार के डेटा को ही स्टोर करेगा( या तो यह सिर्फ सभी integer डेटा को स्टोर करेगा या फिर सभी floating point को)। Array डेटा स्ट्रक्चर का प्रयोग डेटा ऑब्जेक्ट्स के समूह को संग्रहित करने के लिये किया जाता है। Array एक static डेटा स्ट्रक्चर है अर्थात् हम केवल compile time में ही मेमोरी को allocate कर सकते है और इसे run-time में बदल नही सकते |

Array के दो प्रकार के है :- 
1. Single/One Dimensional Array 
2. Two/Multi Dimensional Array 

 1. Single/One Dimensional Array 

Single/One Dimensional Array एक ऐसा Data Structure होता है, जिसमें एक ही Data Type के n Data Items एक List के रूप में Store हो सकते हैं, जबकि n Array की Size को Define करता है। यदि किसी Array की Size n हो व n का मान 10 हो तो उस Array में हम केवल दस Data Items Store करके रख सकते हैं। Array के हर Item को उसके Index Number से Access किया जाता है। किसी Array का प्रथम Item हमेंशा Index Number 0 पर Store होता है और Array का अन्तिम Item हमेंशा Index Number n-1 पर Store होता है। किसी Array के Index Number 0 को Array का Lower Bound और Index Number n-1 को Array का Upper Bound कहते हैं। 

Syntax for Single Dimensional Array Declaration :-

data_type array_name[size_of_array]; 

 for eg. int arr[5]; 

 Syntax for Single Dimensional Array Initialization :-

data_type array_name[size_of_array] = {value1, value2,...,value n}; 

for eg. int arr[5] = {1, 2, 3, 4, 5};

2. Two/Multi Dimensional Array :-

यदि किसी Array को Declare करते समय एक के बजाय दो Brackets में Array की Size को Define कर दिया जाए, तो यह एक Two Dimensional Array बन जाता है, और यदि Array की Size को दो से अधिक Brackets में दे दिया जाए तो यह Multi Dimensional Array Declare हो जाता है। जब Array को Declare किया जाता है, तब वह Memory में वहीं जाकर Store होता है, जहां उसमें Define की गई पूरी जगह उसे क्रम से प्राप्त हो जाए। जब हमें कोई Table या सारणी Memory में Store करनी होती है, तब हम Two Dimensional Array का प्रयोग करते हैं। इसमें एक Dimension Row की व दूसरी Dimension Column की होती है 

Student/SubHindiEnglishScience
Student1544675
Student2656466
Student3755655

यदि हम इसे किसी Array में Store करना चाहें तो उस Array में ये मान विभिन्न Memory Locations पर निम्नानुसार Store होंगे व इन्हे निम्नानुसार Index Numbers प्राप्त होंगे जिनसे इनकी पहचान होगी

0,00,10,2
1,01,11,2
2,02,12,2

इसमें प्रथम विधार्थी के Hindi के अंक 54 Memory Location के Index Number 0,0 पर Store होंगे। English के अंक 0,1 Location व Science के अंक 0,2 Location पर Store होंगे। इसी प्रकार दूसरे विधार्थी के Hindi के अंक Memory में 1,0 Index Number के Location पर, English के अंक 1,1 Location पर व Science के अंक 1,2 Location पर Store होंगे। 

Syntax for two Dimensional Array Declaration :-

Data_Type Array_Name [Row Size][Column Size];

Multi Dimensional Array को भी इसी प्रकार से Declare किया जा सकता हैं और उसमें Store होने वाले Elements की संख्‍या उनकी Define की गई कुल Brackets की Size के गुणनफल के बराबर होती है। माना हम एक Multi Dimensional Array निम्नानुसार Declare करते हैं: int x [2][2][3]; तो यह Statement Memory में कुल 2 X 2 X 3 = 12 Element Store कर सकेगा

Share this

0 Comment to "Array in C Language"

Post a Comment